सिद्धू मूसेवाला मर्डर के बाद फिर दहल उठा पंजाब, जिम के अंदर मारी पार्षद को गोली
पंजाब के बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला मर्डर को बीते हुए सिर्फ दो महीने ही हुए कि पंजाब एक और सनसनीखेज मर्डर से दहल उठा। पंजाब के मालेरकोटला जिले में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर सामने आया। सोमवार को जब मोहम्मद अकबर जिम में थे तब दो अज्ञात हमलावर जिम में घुस पार्षद को गोलियों से छलनी के कर दिया। घटना के बाद मौके से बाइक सवार फरार हो गए। मालेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा, एक व्यक्ति जिम में घुस अकबर को गोली मार दी और ये भी बताया कि गोली बिलकुल करीब से मारी गई है।
घटना के बाद एक अस्पताल में पुलिस ने अकबर को भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। बताया जा रहा है पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया उन्हें यह एक व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है। फ़िलहाल अभी जांच चल रही है और मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद अनवर को भी करीब दो साल पहले हमलावरों ने मारा था। आरोपियों को बाद में पकड़ लिया गया था। बताया जा रहा है कि अखबर के रिश्तेदार नूर मोहम्मद ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा अकबर की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।
मालेरकोटला के आम आदमी पार्टी के विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान ने इस मामले में कहा कि अखबर उनकी पार्टी का पार्षद था। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा तैयार किए गए गैंगस्टर कानून-व्यवस्था के लिए समस्या बन रहे हैं। और ये भी कहा कि आरोपियों को सलाखों में डाला जाएगा।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News